Home स्वास्थ्य रोजाना पिएं पालक का जूस, होंगे इतने फायदे…

रोजाना पिएं पालक का जूस, होंगे इतने फायदे…

0

पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना पालक और गाजर का जूस पीते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि, पालक में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. वहीं अगर हम गाजर की बात करें तो इसमें विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. अगर आप इन दोनों चीजों का साथ में सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस जूस का सेवन

पालक गाजर का जूस पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी:- पालक और गाजर का जूस पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इनमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

2. हड्डियों:- पालक और गाजर में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो इस जूस का सेवन कर सकते हैं.

3. आयरन:- अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप पालक और गाजर के जूस का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इनमें आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

4. पाचन:- जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या रहती हैं उनके लिए पालक और गाजर का जूस फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इन दोनों चीजों में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

5. मोटापा:- पालक और गाजर के जूस का सेवन करने से वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here