Home छत्तीसगढ़ संकुल केंद्र टिकनपाल में FLN मेला 2025 का आयोजन किया गया

संकुल केंद्र टिकनपाल में FLN मेला 2025 का आयोजन किया गया

0

दंतेवाड़ा : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार संकुल केंद्र टिकनपाल विकासखंड कुआकोंडा में FLN मेला का आयोजन किया गया जिसमें एक ही लक्ष्य बच्चे होंगे FLN दक्ष थीम के तहत, बच्चों के द्वारा स्टॉल संचालित किए गए जहां बच्चे स्वयं सीखते हुए अपने साथियों को भी सीखने में सहयोग प्रदान किया,मेले में स्वयं सीखने की गतिविधियों तथा एक स्टॉल एक अवधारणा पर ऑटो मोड संचालक को विशेष प्राथमिकता दी गई जिसमें बालवाड़ी एवं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी,अंग्रेजी और गणित विषयों पर आधारित शिक्षण अधिगम स्टॉल संचालित किए गए FLN मेले में बच्चों के द्वारा हस्तशिल्प प्रोजेक्ट,पेंटिंग और ड्राइंग मॉडल मेकिंग रचनात्मक परियोजनाएं प्रस्तुत की गई FLN मेले के द्वारा अलग-अलग शैक्षिक संस्थाओं के बीच तालमेल और ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को नई-नई चीज़ सीखने को मिली, इस कार्यक्रम के तहत उल्लास साक्षरता कार्यक्रम महापरीक्षा अभियान का भी प्रचार प्रसार किया गया इस मेले मे संकुल के समस्त बच्चे, समस्त शिक्षक,APC कमल कर्मकार, मध्यान भोजन नोडल अधिकारी रामकुमार महंती,संकुल प्राचार्य मोहन सिंह सिन्हा, संकुल समन्वयक अजय कुमार साहू, शंकर लाल नाग एवं पालक गण उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here