कई बार रास्ते में मिलते वाले कुछ संकेतों को हम नजरअंदाज कर देते हैं, जो असल में हमारे लिए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। शकुन शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको घर से निकलते समय या फिर रास्ते में कुछ शुभ चीजें दिखती हैं, तो ये आपके लिए शुभ संकेत हो सकते हैं। चलि जानते हैं इस बारे में।
रास्ते में इन चीजों का दिखना है शुभअगर आपको रास्ते में मोर पंख, पीले रंग के फूल या फिर पैसे दिखाई देते हैं, तो शकुन शास्त्र में इसको एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ माना गया है कि आपको जल्दी ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है। साथ ही यह संकेत आर्थिक सम्पन्नता की ओर भी इशारा करते हैं।
शुभ माने गए हैं ये संकेतअगर सुबह काम पर जाते समय आपको रास्ते में सफाई कर्मचारी या फिर सड़क पर झाड़ू लगाने वाला कोई व्यक्ति दिखाई देता है, तो यह एक शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ यह है कि आपका दिन अच्छा जाने वाला है। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, रास्ते में भिखारी का दिखना भी काफी शुभ होता है।
सफल होगा जरूरी कामअगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में शंख की ध्वनि सुनाई देती है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसी के साथ जरूरी काम पर जाने समय मंदिर की घंटियों की आवाज सुनना भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ माना गया है कि आपका जरूरी काम सफल हो सकता है।
शकुन शास्त्र के अनुसारशकुन शास्त्र में माना गया है कि अगर घर से बाहर जाते समय आपको रास्ते में अनाज जैसे चावल या गेंहू आदि मिलता है, तो यह इस बात का इशारा करता है कि आपके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होगी। ऐसे में इस अनाज को आप पक्षियों को डाल सकते हैं।



