एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा : किरंदुल डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल किरंदुल में आज प्राथमिक स्तर (कक्षा तीसरी से पांचवी के बच्चों के लिए (गिगल्स )किलकारियां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला प्रेरणा समिति की अध्यक्षा नमिता नारायण एवं गणमान्य अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा शुभारंभ हुआ ।
कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के प्राचार्य श्री एस . के .श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तत्पश्चात कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों ने स्वागत गीत , फैशन शो , अंब्रेला डांस , समूह गीत , समूह नृत्य (भरतनाट्यम )और भागवत गीता श्लोक पाठ आदि के रंगारंग प्रस्तुतियों द्वारा सभी अतिथियों का मन मोह लिया । बच्चों की मासूम अदाएं एवं आत्मविश्वास ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया । मुख्य अतिथि महोदया ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं तथा शैक्षणिक प्रगति में भी सहायक सिद्ध होते हैं । महिला प्रेरणा समिति की अध्यक्षा एवं उनकी पूरी टीम के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया गया । सचिव नंदना प्रिया ने भी बच्चों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत , अनुशासन और संस्कार बहुत जरूरी है । उक्त अवसर पर महिला प्रेरणा समिति की उपाध्यक्षा मनदीप सिंग , सचिव नंदना प्रिया , संयुक्त सचिव रिचा शर्मा एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका रुक्मणी साहू एवं निधि मिस्त्री के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन शिक्षिका अनामिका इक्का के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



