Home छत्तीसगढ़ ए एम/एन एस इंडिया की दोहरी पहल: गाँवों में स्वास्थ्य और शिक्षा...

ए एम/एन एस इंडिया की दोहरी पहल: गाँवों में स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई उड़ान

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  : मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने अपने CSR के तहत एक ही दिन में स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में सराहनीय कदम उठाए। मदकामिरास ग्राम पंचायत में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 130 से अधिक ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की रक्तचाप, ब्लड शुगर व मलेरिया की जाँच की गई तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयाँ दी गईं। ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों ने दूर अस्पताल जाने की मजबूरी खत्म होने पर राहत और खुशी जताई।

इसी दिन चोलनार के गायत्री आश्रम में “ज्ञानज्योति टॉपर्स अवॉर्ड” कार्यक्रम के तहत 12 मिडिल स्कूलों के 44 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। दूरस्थ गाँवों से स्कूल आने-जाने की बड़ी समस्या अब आसान हो गई है। कार्यक्रम में ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, AM/NS इंडिया के अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य की सुरक्षा और शिक्षा की सुगमता—ये दोनों पहलें गाँवों में नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगा रही हैं। ग्रामीण अब AM/NS इंडिया को केवल कंपनी नहीं, अपने विकास की सच्ची साझेदार मान रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here