Home छत्तीसगढ़ मेगा पालक एवं शिक्षक सम्मेलन (मेगा पेटीएम) का आयोजन

मेगा पालक एवं शिक्षक सम्मेलन (मेगा पेटीएम) का आयोजन

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी  : घठुला शासकीय माध्यमिक शाला घठुला में मेगा पालक एवं शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन के प्रारम्भ में मा. शा.घठुला में पदोन्नत प्रधान पाठक श्री अब्दुल अज़ीज़ मेमन का समस्त पालकों द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात सम्मेलन में चर्चा के बिंदु यथा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा तनाव प्रबंधन, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, नशा मुक्ति अभियान, बच्चों का स्तर एवं कक्षागत आकलन के साथ अन्य महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। पालकों को पढ़ाई का कोना एवं समय सारणी तैयार करने में सहयोग करने हेतु आग्रह किया गया। लगातार अनुपस्थित बच्चों को शाला में जोड़ने तथा कक्षा स्तर तक लाने हेतु योजना का निर्धारण किया गया। उक्त बैठक प्राचार्य आर. के. कश्यप व मा. शा. घठुला के प्रधान पाठक ए.ए.मेमन के निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, प्रधान पाठक प्रा. शा. तेज नाग, शिक्षक नरेश कौशल, मनोज पटेल, ईश्वर सिंह पटेल ,संकुल समन्वयक संजय रेड्डी एवम् पालकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here