Home छत्तीसगढ़ ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, RI भर्ती परीक्षा में पेपर-लीक कराने वाले 2...

ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, RI भर्ती परीक्षा में पेपर-लीक कराने वाले 2 अधिकारी गिरफ्तार

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में RI प्रमोशन घोटाले को लेकर ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर से दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर पेपर लीक किया था।

गिरफ्तार अधिकारियों में रायपुर के आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र जाटव और उप आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी हेमंत कौशिक शामिल है.

प्रदेशभर में ACB-EOW ने की थी छापेमारी
बता दें कि ACB-EOW की टीम ने 19 नवंबर की तड़के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों में एक साथ 20 ठिकानों पर छापा मारा था. अनियमित चयन और अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों पर एक्शन हुआ है. मामले में अपराध दर्ज कर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों से लगातार पूछताछ जारी है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here