Home मनोरंजन दर्द में स्मृति मंधाना, पहले पिता अस्पताल में हुए भर्ती, अब मंगेतर...

दर्द में स्मृति मंधाना, पहले पिता अस्पताल में हुए भर्ती, अब मंगेतर पलाश मुच्छल भी बिगड़ी तबीयत, टली शादी

0

नई दिल्ली :  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और स्टार स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी टल गई है। स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना के हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखने के बाद शादी को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

स्मृति के मैनेजर ने बताया कि जैसे ही उनके पिता को हार्ट अटैक के इन लक्षणों का पता चला, एक एंबुलेंस को शादी स्थल पर भेजा गया और स्मृति के पिता को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

इस मेडिकल इमरजेंसी के कारण शादी की रस्मों को रुकना पड़ा और स्मृति ने अपने पिता की अनुपस्थिति में शादी की रस्में जारी रखने से इनकार कर दिया। अब यह जानकारी सामने आई है कि स्मृति के मंगेतर पलाश मुच्छल की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया।

पलाश मुच्छल की भी तबीयत बिगड़ी

दरअसल, एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पलाश मुच्छल को वायरल संक्रमण और एसिडिटी बढ़ने की वजह से निजी अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर नहीं थी। इलाज के बाद पलाश अब अस्पताल से होटल के लिए रवाना हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here