Home छत्तीसगढ़ महिला पार्षद की दबंगई, इस बात पर महिला से की मारपीट, FIR...

महिला पार्षद की दबंगई, इस बात पर महिला से की मारपीट, FIR दर्ज

0

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सिर्फ सफाई की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि एक महिला और कुछ लोगों ने इलाके में गंदगी होने की शिकायत आयुक्त और महापौर से की।जिसके बाद रिसाली नगर निगम की वार्ड 5 की पार्षद माया यादव नाराज़ हो गई।

घटना का वीडियो भी वायरल

इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पार्षद और उनकी बेटी ने कथित रूप से शिकायत करने वाली महिला की पिटाई कर दी। महिला मंदिर से लौट रही थी… इसी दौरान मौका पाकर दोनों ने उस पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की तस्वीरें साफ़ दिख रही हैं।

मामले में पुलिस ने पीड़िता संध्या सिंह की शिकायत पर पार्षद माया और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here