Home छत्तीसगढ़ रायपुर की मोनालिसा के साथ ठगी, FIR दर्ज

रायपुर की मोनालिसा के साथ ठगी, FIR दर्ज

0

रायपुर :  एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने रायपुर के HDFC बैंक की महिला कर्मचारी को पार्सल डिलीवरी का लिंक भेज कर ठगी की है। महिला कर्मचारी लिंक क्लिक किया तो फोन हैक हो गया। इसके बाद ठग ने खाते से 84 हजार रुपए पार कर लिए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। शंकर नगर की रहने वाली मोनालिसा पाटनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है। 5 नवंबर की रात उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि उनका पार्सल डिलीवरी का यह आखिरी मौका है। मैसेज के साथ एक लिंक भेजा गया था।

मोनालिसा ने बताया कि उनका एक कोरियर आने वाला था, जिसके चलते उन्होंने लिंक पर क्लिक किया। लिंक में ₹25 भुगतान का विकल्प आया, जिसे उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही उन्होंने भुगतान किया, उनका मोबाइल हैंग हो गया और कुछ ही मिनटों में उनके खाते से ₹84,968 रुपए निकल गए।

राशि कटने के बाद ओटीपी और ट्रांजेक्शन मैसेज आने लगे। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। उन्होंने तत्काल एचडीएफसी बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपने क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग को बंद करवाया तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मोनालिसा ने 26 नवंबर को सिविल लाइन थाने पहुंचकर अज्ञात नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी लिंक भेजने वाला नंबर किसका है और रकम कहां ट्रांसफर की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here