
डायरेक्टर आनंद एल राय की लेटेस्ट फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म तमिल और हिंदी दोनों भाषा में रिलीज की गई है. धनुष और कृति सेनन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में काम कर रहे हैं. अर्ली रिव्यूज में दर्शक मूवी की काफी तारीफ कर रहे हैं. समीक्षक भी मूवी की सराहना कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे पर फिल्म अच्छी कमाई करेगी.
तेरे इश्क में’ में ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई करेगी:- धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय ने फिल्म ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ के बाद एक बार फिर से ‘तेरे इश्क में’ साथ में काम किया है. इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के पहले दिन के आंकड़े आ गए है. हालांकि ये अर्ली नंबर्स है और फाइनल नंबर्स देर शाम तक आएंगे.भारत में मूवी ने पहले दिन अभी तक 3.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़े शाम तक और भी बढ़ेंगे.
‘तेरे इश्क में’ के बारे में:- अब धनुष बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ ‘तेरे इश्क में’ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. फिल्म का धांसू टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ जिसने ऑडियंस का एक्साइमेंट चरम पर कर दिया है. अब ये फिल्म कल यानी 28 नवंबर को रिलीज होगी. इसके साथ ही ये देखना दिलचस्प होगा कि धनुष की ये हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है.



