Home छत्तीसगढ़ खत्म हुआ इंतजार, छत्तीसगढ़ में 1284 लेक्चरर और प्रधान पाठक बने प्रिंसिपल,...

खत्म हुआ इंतजार, छत्तीसगढ़ में 1284 लेक्चरर और प्रधान पाठक बने प्रिंसिपल, जारी हुआ आदेश

0

 रायपुर : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार माध्यमिक विद्यालयों के व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदस्थापना का रास्ता साफ हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ई-संवर्ग में 1,284 अधिकारियों को प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पद पर पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। विदित हो कि 30 अप्रैल को विभाग द्वारा ई-संवर्ग में 1,478 व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति की घोषणा की गई थी, लेकिन न्यायालयीन अवरोध के चलते आदेश लागू नहीं हो पा रहे थे।

पांच नवंबर को हाईकोर्ट द्वारा शासन के पक्ष में फैसला आने के बाद विभाग ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन काउंसलिंग 21 से 24 नवंबर तक कराई। काउंसलिंग पूर्ण होते ही अवर सचिव आरपी वर्मा ने पदस्थापना आदेश जारी कर दिए। पदोन्नत प्राचार्यों को सात दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य किया गया है।

प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के पदाधिकारियों अनिल शुक्ला, राकेश शर्मा, आरके झा ने इसे शिक्षा विभाग का ऐतिहासिक कदम बताया है। फोरम ने कहा कि 10 सालों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने से पूरे प्रदेश के शिक्षकों में उत्साह है। उन्होंने टी संवर्ग में 1,335 और ई संवर्ग में 1,478, कुल 2,813 प्राचार्यों की पदोन्नति को बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here