Home छत्तीसगढ़ रायपुर : महिला कारोबारी के शॉप में तोड़फोड़, आरोपी ने गाली-गलौज की...

रायपुर : महिला कारोबारी के शॉप में तोड़फोड़, आरोपी ने गाली-गलौज की भी

0

रायपुर :  पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में एक महिला से गाली-गलौज और उसके दुकान में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। आरोपी ने दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता कुंती सोना ने पुलिस को बताया कि श्याम प्लाजा के दूसरे फ्लोर पर दुकान चलाती हैं।

25 नवंबर की शाम करीब 6.50 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके दुकान के पास रखे गमले को लात मारकर तोड़ने लगा। जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह व्यक्ति अश्लील गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी दुकान के अंदर घुस गया और वहां रखे फर्नीचर, दर्पण, कंप्यूटर और कुर्सियों को लात एवं लोहे के रॉड से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

इस घटना को आसपास लोगो ने देखा। कुंती सोना ने बताया कि उस समय डर जाने के कारण उन्होंने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, लेकिन आरोपी को देखने पर वह पहचान सकती हैं। पुलिस अब घटना की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here