Home छत्तीसगढ़ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच संघ का धरना-प्रदर्शन : बड़ी संख्या...

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच संघ का धरना-प्रदर्शन : बड़ी संख्या में सरपंचों ने किया कलेक्ट्रेट घेराव

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :  जिले के पांचों विकासखंडों के सरपंचों ने आज अपनी प्रस्तावित हडताल के तहत धरना – प्रदर्शन किया। इससे पहले सरपंच संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों के सम्बंध में शासन प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपा था और माँगपत्र पर विचार व क्रियान्वयन हेतु एक सप्ताह का समय भी दिया था, जिसके बाद हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। शासन प्रशासन से किसी तरह की प्रतिक्रिया नही आने पर सरपंचों ने आज हड़ताल व धरना प्रदर्शन का रास्ता चुना है।

सरपंच संघ के द्वारा 15 वें वित्त की राशि एवं मूलभूत की राशि शीघ्र प्रदान करने, पंचायत क्षेत्र में 20 लाख तक के निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत एजेन्सी को देने, और ठेकेदारी प्रथा बंद करने साथ ही सरपंचो का मानदेय 10000 रु एवं पंचों का 2500 रु करने की मांग रखी है।

धरना प्रदर्शन से पहले सरपंच संघ द्वारा सिविल लाइन स्थित कमार भवन में सभा आयोजित की गई, जहां गरियाबंद विकास खंड के सरपंच संघ अध्यक्ष कोमल देव ध्रुव, छुरा विकासखंड के सरपंच संघ अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव तथा फिंगेश्वर ब्लॉक के संघ अध्यक्ष हरीश साहू ने जिले भर के सरपंचों की एक जुटता का आव्हान किया। छुरा ब्लॉक के अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव ने सभा के दौरान जिला व प्रदेश स्तर पर संघ के गठन और विस्तार को लेकर अपनी बात रखी साथ ही उन्होंने पंचायतों में नल जल योजना के सोशल आडिट कराये जाने को लेकर भी एक प्रस्ताव रखा है।

जिले के पांचों विकासखंड के सैंकड़ो सरपंच आज तिरंगा चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे, जहां अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे को मांगपत्र सौंपा गया, अपर कलेक्टर ने इस मामले में शासन से पत्राचार की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here