
नई दिल्ली : हांगकांग के ताई पो इलाके में स्थित वांग फुक कोर्ट में लगी भीषण आग में कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई। वांग फुक कोर्ट आवासीय कॉम्प्लेक्स में पिछले तीन दिनों तक आग का तांडव देखने को मिला। आग पर काबू पा लिया गया है और राहत बचाव का कार्य पूरा हो गया है।
दरअसल, हांगकांग के फायर अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को एक बड़े अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में लगी लगभग 80 सालों की सबसे भयानक आग के बाद वे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लेंगे, जिसमें कम से कम 128 लोग मारे गए और दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं।
-1764299896221.jpg)
पुलिस ने कहा कि उन्होंने खिड़कियों को ब्लॉक करने वाले ज्वलनशील फोम बोर्ड सहित असुरक्षित चीजों का इस्तेमाल करने के लिए हत्या के शक में तीन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। हांगकांग के सिक्योरिटी चीफ क्रिस टैंग ने शुक्रवार को कहा कि एक रेजिडेंशियल डेवलपमेंट में बचाव का काम पूरा हो गया है, हां आग लगने से कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई है।

दुनिया की सबसे घनी आबादी में से हांगकांगगौरतलब है कि हांगकांग, दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है, जहां ऊंची-ऊंची हाउसिंग कॉम्प्लेक्स हैं। यहां प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमतें लंबे समय से नाराजगी का कारण रही हैं और यह त्रासदी अधिकारियों के प्रति गुस्सा भड़का सकती है।



