Home ज्योतिष अगर आपको भी मिल रहे 5 संकेत, तो समझ लें शनि देव...

अगर आपको भी मिल रहे 5 संकेत, तो समझ लें शनि देव हो सकते हैं नाराज

0

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन शनि देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव के नाराज होने पर जातक को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कुछ ऐसे संकेत के बारे में, जिनके द्वारा शनि देव के नाराज होने का पता लगाया जा सकता है।

मिलते हैं ये संकेत
अगर आप जीवन में धन हानि का सामना कर रहे हैं, तो इससे शनि देव के नाराज होने का संकेत मिलता है। ऐसे में शनिवार के दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद मंदिर या गरीब लोगों में विशेष चीजों का दान करें।

अगर आपक घर में -लड़ाई-झगड़े की समस्या बनी रहती है, तो इसे भी शनि देव के नाराज होने का संकेत माना जाता है।

इसके अलावा शनि देव के नाराज होने पर कालसर्प या पितृ दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए किसी ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति से शनि देव के क्रोधित होने पर जीवन में अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। साथ ही करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि देव के नाराज होने पर व्यक्ति की पद-प्रतिष्ठा में कमी आती है।

कैसे करें शनि देव को प्रसन्न
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन रात में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पेड़ की 5 या 7 बार परिक्रमा करें। इसके बाद शनि देव के मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही बिगड़े काम पूरे होते हैं। घर में सुख-शांति का वास होता है।

आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन मंदिर या गरीब लोगों में काले तिल का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और शनि देव प्रसन्न होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here