Home छत्तीसगढ़ संबलपुरी सरपंच सावित्री राजेश कौशिक द्वारा किया गया अनोखा पहल आवारा मवेशियों...

संबलपुरी सरपंच सावित्री राजेश कौशिक द्वारा किया गया अनोखा पहल आवारा मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया बाड़ा

0

बिलासपुर :  शहर के प्रमुख मार्गों से आवारा पशुओं को हटाने और उन्हें सुरक्षित जगह पर रखने में निगम की नाकामी के बाद अब ग्राम पंचायत ने इस ओर कदम बढ़ाया है। पंचायत संबलपुरी ने मवेशियों को एक जगह पर सुरक्षित रखने के लिए सरकारी जमीन पर बाड़ा बनाई है। इस काम में ग्राम पंचायत की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। ग्राम के प्रमुख सरपंच सावित्री राजेश कौशिक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में। बेकाम मवेशियों की खरीदी बिक्री पर रोक लगने के बाद से किसान व मवेशी पालक गाय,भैंस या बैलों को बूढ़े होने के बाद पहले बेच दिया करते थे। अब जबकि ऐसे मवेशियों की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध है, इसलिए ऐसे मवेशियों को पालक खुला छोड़ देते हैं। इसके कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। दुर्घटना के अलावा मवेशी तस्करों के गांव-गांव में सक्रिय होने के कारण ऐसे मवेशियों की तस्करी की संभावना भी बनी रहती है। पंचायत ने इस योजना से आवारगर्दी करने वाले मवेशियों के कारण दुघर्टनाएं कम होंगी वहीं ऐसे मवेशियों की तस्करी पर भी विराम लगेगा।

ग्राम पंचायत ने इसे कांजी हाउस नाम नहीं दिया है। यह एक तरह से बाड़ा होगा। इसमें रखने वाले मवेशियों को मवेशी पालक जब चाहे आकर ले जा सकते हैं। इसके एवज में उनको कोई राशि नहीं देनी पड़ेगी । कांजी हाउस में मवेशी रखने के एवज में प्रतिदिन के हिसाब से मवेशी पालकों को राशि चुकानी पड़ती है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी कोई असर नहीं हुआ शहर और ग्रामीण की प्रमुख सड़कों के अलावा हाईकोर्ट रोड की सड़कों पर आवारागर्दी करते मवेशियों के कारण हमेशा दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। बीते महीने हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त व कलेक्टर को तलब कर जमकर फटकार लगाई थी। कलेक्टर की नाराजगी के बाद निगम प्रशासन ने कुछ दिनों तक आवारा मवेशी पकड़ने का अभियान चलाया था। कुछ दिनों बाद अभियान ठप हो गया । आज भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख सड़कों के अलावा मुख्य मार्गों पर सड़कों के बीचो-बीच मवेशियों को बैठे देखा जा सकता है।

आवारा मवेशियों को एक जगह पर सुरक्षित रखने के लिए शासकीय भूखंड का चिन्हांकन किया जाना चाहिए और आवंटन के बाद उसे बाड़ा का रूप दिया जाना चाहिए ।जिसमें मवेशियों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए और इस तरह के कार्य करने के लिए सरपंच को ग्रामवासी द्वारा भरपूर सहयोग मिल रहा और ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कार्य सभी सरपंचों को करना चाहिए जिससे होने वाली दुर्घटना से लोग बच सके और पशु भी सुरक्षित रह सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here