
नई दिल्ली। बॉलीवुड में सुपरहिट होने से पहले अक्षय कुमार ने एक मुश्किल दौर देखा है, जिसमें लगातार असफलताएं, रुके हुए प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री से सपोर्ट ना मिलना तक शामिल है। फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने हाल ही में अक्षय कुमार के स्ट्रगल वाले दिनों के बारे में जिक्र किया और कुछ अनसुने खुलासे किए। उन्होंने जानवर बनाने के दौरान एक्टर के साथ मिलकर काम किया था।
रोने लगे थे अक्षय कुमारनेगेटिविटी के बावजूद, दर्शन ने अक्षय में पक्का इरादा देखा और उन्हें सपोर्ट करते रहे उन्हें भरोसा था कि उनका टैलेंट आखिरकार निखर कर आएगा। दर्शन ने आगे एक दर्दनाक घटना याद की जिससे अक्षय बहुत परेशान हो गए थे। उन्होंने बताया एक्टर एक दिन उनके ऑफिस में आए, एक प्रोड्यूसर के बुरे बर्ताव से साफ तौर पर हिल गए थे, जिसकी फिल्म रिलीज होने वाली थी। दर्शन ने बताया, “हमारे सामने एक फिल्म आई थी। एक दिन अक्षय मेरे ऑफिस आए और बहुत परेशान थे। वह रो रहे थे और उन्होंने बताया कि वह प्रोड्यूसर के पास गए थे, फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी थी और उसका एक भी पोस्टर नहीं लगा था। प्रोड्यूसर ने उनसे बहुत बुरी तरह बात की और दिल तोड़ने वाली बातें कहीं।”



