रायपुर: प्रदेश में मौसम एक बार फिर ठंड के असर में लौट रहा है। सोमवार को बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना। एक दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा, जबकि रात का तापमान कई शहरों में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि दिन का अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
रायपुर का मौसमरायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.3 डिग्री और 0.9 डिग्री कम है। शहर में सुबह-शाम हल्की ठंडक कायम रही।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| रायपुर एयरपोर्ट माना | 27.2 | 14.0 |
| बिलासपुर | 28.0 | 15.0 |
| पेंड्रारोड | 25.1 | 10.6 |
| अंबिकापुर | 25.8 | 8.0 (सबसे कम) |
| जशपुर | 27.4 | 15.6 |
| दुर्ग | 30.8 (सबसे अधिक) | – |
| राजनांदगांव | 27.0 | 11.5 |



