एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को पूर्णत: राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष की नेतृत्व में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक राहुल नवीन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई, परंतु कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री मोदी मुर्दाबाद”, “ED डायरेक्टर राहुल नवीन मुर्दाबाद” तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरोध में अन्य नारे लगाए।जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार राजनीतिक विद्वेष के चलते केन्द्रीय एजेंसियों—प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आयकर विभाग एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं—का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने, दबाने और परेशान करने की लगातार कोशिश कर रही है। यह पूर्णतः लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है और विपक्ष को समाप्त करने की मंशा का संकेत देता है।
सलीम राजा उस्मानी ने स्पष्ट किया कि हम किसी भी प्रकार की तानाशाही प्रवृत्ति और राजनीतिक प्रतिशोध से डरने वाले नहीं हैं। नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह निराधार एवं राजनीतिक प्रेरित है और अंततः न्याय की ही जीत होगी। और मोदी-शाह की जोड़ी” विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाकर लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयासों में लगी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इन सभी प्रयासों का डटकर मुकाबला करेगी और लोकतंत्र एवं न्याय की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनीष भट्टाचार्य,जिला महामंत्री विमल सलाम,ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा सोरी,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष इंद्र शर्मा,जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा,जिला सयुक्त मंत्री जितेन्द्र कश्यप,अल्फसंख्या प्रदेश उपाध्यक्ष मनु वर्गीश,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनल राय,पार्षद मनोज मालवीय, पार्षद एन नागराज,पार्षद जयप्रकाश नाग,पार्षद इंद्रा ठाकुर,पार्षद राधा नाग,कोषाध्यक्ष जयदीप मालवीय मनोज कौरव,संजय विश्वकर्मा,पार्षद अमृत टंडन,पंकज बनी,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उमेश कश्यप,जिला महासचिव संदीप राठौड़,युवा कांग्रेस ज्ञानेंद्र सिंह,त्रिशंक ठाकुर,भोलू यादव,वसीम खान,निकल तोपों,कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



