हनुमान जयंती साल में 4 बार मनाई जाती है। उत्तर भारत में ये पर्व चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है तो वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये त्योहार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं तमिलनाडु में हनुमथ जयन्ती मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन मनायी जाती है जो इस साल 19 दिसंबर को है और कन्नड़ में ये पर्व मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 3 दिसंबर को पड़ रही है। चलिए जानते हैं हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
हनुमान जयंती मुहूर्त 2025
- कन्नड़ हनुमान जयन्ती – 3 दिसंबर 2025, बुधवार
- त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – दिसम्बर 02, 2025 को 03:57 PM बजे
- त्रयोदशी तिथि समाप्त – दिसम्बर 03, 2025 को 12:25 PM बजे
- ब्रह्म मुहूर्त – 05:09 AM से 06:04 AM
- प्रातः सन्ध्या – 05:37 AM से 06:58 AM
- विजय मुहूर्त – 01:55 PM से 02:37 PM
- गोधूलि मुहूर्त – 05:21 PM से 05:49 PM
- सायाह्न सन्ध्या – 05:24 PM से 06:45 PM
कन्नड हनुमान जयंती पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ सुथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन घर के बाहर रंगोली जरूर बनाएं।
- शुभ मुहूर्त में भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा करें। इस दिन हनुमान जी को माला अवश्य चढ़ाएं।
- भगवान को सिंदूर, रोली, अक्षत आदि लगाएं।
- धूप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और साथ ही हनुमान मंत्र जपें।
- अंत में विधिवत आरती करने के बाद भूल चूक के लिए माफी मांगें।
हनुमान जी के मंत्र
- ॐ हं हनुमते नम:।
- ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।
- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।
- ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः॥
- ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।



