
नई दिल्ली : कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन से फुरसत पाकर अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी के फंक्शन में व्यस्त हैं। मुंबई में कृतिका की शादी के फंक्शन चल रहे हैं, जहां अभिनेता फुल ऑन मस्ती करते हुए देखे गए।
हाल ही में कृतिका तिवारी की हल्दी सेरेमनी होस्ट की गई थी, जिसकी झलक कार्तिक आर्यन ने शेयर की थी। वह अपनी बहन के साथ इस खूबसूरत पल को एन्जॉय करते हुए देखे गए थे। अब कृतिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी से कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बहन की संगीत में कार्तिक का धमाल
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की संगीत पार्टी में धमाल मचा दिया। उन्होंने भोजपुरी गाने पर भी अपने पैर थिरकाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता पवन सिंह के आइकॉनिक भोजपुरी सॉन्ग ‘तू लागेवेलू जब लिपिस्टिक लॉलीपॉप लागेलू’ पर धमाकेदार डांस किया।
कार्तिक आर्यन ने अपनी मजेदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। वह फैमिली और रिश्तेदारों के साथ फनी स्टेप्स से महफिल में चार-चांद लगा रहे हैं। बहन की संगीत पार्टी में अभिनेता पीच कलर का फ्लोरल कुर्ता और व्हाइट पायजामा कैरी किया है जिसमें वह बहुत हैंडसम लग रहे हैं। कार्तिक का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
ऑफ-व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में एक्टर जच रहे हैं। वहीं, उनकी बहन पिंक फ्लोरल लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।



