Home छत्तीसगढ़ धान खरीदी केंद्र में जमकर हुआ बवाल, धान बेचने आए बाप-बेटे ने...

धान खरीदी केंद्र में जमकर हुआ बवाल, धान बेचने आए बाप-बेटे ने ऑपरेटर का कर दिया ये हाल

0

जांजगीर-चाम्पा:छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के भड़ेसर गांव स्थित धान खरीदी केंद्र में धान बेचने गए एक बाप-बेटे ने ऑपरेटर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

धान खरीदी केंद्र में बाप-बेटे का हंगामा 

बताया जा रहा है कि जब धान में नमी पाई गई, तो धान खरीदी के ऑपरेटर हेमंत राठौर ने खरीदारी से मना कर दिया। इससे गुस्साए बाप-बेटे मोहर यादव और धरम यादव ने ऑपरेटर के साथ मारपीट की। घटना के बाद पामगढ़ पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here