एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान में संकुल केंद्र टिकनपाल के प्रत्येक स्कूल में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा 7 दिसंबर 2025, दिन रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह अभियान जिले को शत प्रतिशत साक्षर बनाने, साक्षरता दर बढ़ाने और उन लोगों को शिक्षित करने की दिशा में काम कर रहा है, जो पहले किसी कारणवश पढ़-लिख नहीं पाए।
उल्लास कार्यक्रम इसी उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका लक्ष्य दंतेवाड़ा जिले में गुणवत्तापूर्ण बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति साक्षर हो और छत्तीसगढ़ राज्य नवीन कीर्तिमान स्थापित कर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभाए।7 दिसंबर 2025, दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली इस महापरीक्षा का अवलोकन जिला स्त्रोत समन्वयक हरीश गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदोरिया, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राठौर, संकुल समन्वयक अजय कुमार साहू, प्र.अ. रुखमणि नेताम एवं परीक्षार्थियों की उपस्थिति में किया गया।



