Home छत्तीसगढ़ नव साक्षर महा परीक्षा अभियान का सफल आयोजन

नव साक्षर महा परीक्षा अभियान का सफल आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जिले के विकास खण्ड लखनपुर अंतर्गत आने वाले तमाम ग्राम पंचायतों में नव साक्षर महापरीक्षा अभियान 7 दिसमबर 2025 रविवार को आयोजित हुई इस इम्तिहान में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षरों ने भाग लेकर
पर्चे लिखे खण्ड शिक्षा अधिकारी लखनपुर डी. के. गुप्ता के मार्ग दर्शन में आयोजित होने वाली इस महापरीक्षा अभियान के निगरानी के लिए नियुक्त विकास खण्ड परियोजना अधिकारी श्री अरविंद गुप्ता परीक्षा केंद्रों में उपस्थित होकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। आयोजित महापरिक्षा अभियान में नवसाक्षर परिक्षार्थियों को जोड़ने व परिक्षा देने वाले ग्रामीण जनों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में पंचायत सरपंचो की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर विकास खण्ड लखनपुर परियोजना अधिकारी ने नवसाक्षरों को संबोधित करते हुए कहा कि — शिक्षा वह शक्ति है जो हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है । उन्होंने नवसाक्षरों को अपनी शिक्षा को जारी रखने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

नवसाक्षरों ने परीक्षा में भाग लेकर अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा लिखा। नवसाक्षरों ने अपने तालिम के लिए गुरुजनों और विद्यालय का आभार व्यक्त किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता ने इस महा परिक्षा अभियान का सम्पादन करते हुये सहयोग देने वाले तमाम संकुल शैक्षिक समन्वयक तथा शिक्षकों को बधाई दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here