Home छत्तीसगढ़ उप मुख्यमंत्री अरूण साव का मंत्री निवास लखनपुर में भव्य स्वागत

उप मुख्यमंत्री अरूण साव का मंत्री निवास लखनपुर में भव्य स्वागत

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा प्रवास के दौरान 8 दिसंबर दिन सोमवार को लखनपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव का पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के नीज निवास लखनपुर में मंडल के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। दरअसल नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव एक बैठक में शामिल होने अम्बिकापुर गये हुये थे रायपुर वापसी के दौरान लखनपुर में मंत्री अग्रवाल के निवास पर कुछ पलों के लिए रुककर कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात किया। इस मौके पर भरत सिंह सिसोदिया निलेश सिंह, मधुसूदन शुक्ला जिला पंचायत सभा पति विजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल राकेश अग्रवाल, राजेंद्र जायसवाल, नीरज अग्रवाल यतेन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र साहू, दिनेश बारी सचिन अग्रवाल सौरभ अग्रवाल राहुल अग्रवाल पसिन्दर राजवाड़े,लक्ष्मण साहू, तबरेज आलम सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here