Home छत्तीसगढ़ किरंदुल में आवारा कुत्तों का एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान तेज, अब तक 50...

किरंदुल में आवारा कुत्तों का एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान तेज, अब तक 50 कुत्तों को लगी वैक्सीन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  : जिले के सभी नगरीय निकायों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जानवरों से होने वाले संक्रमणों की रोकथाम के उद्देश्य से आवारा कुत्तों का व्यापक एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में किरंदुल में नगर पालिका और पशु चिकित्सालय विभाग की संयुक्त टीम अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

नगर पालिका किरंदुल के विभिन्न वार्डों में घूम-घूमकर टीम ने अब तक 50 कुत्तों का सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन किया है। प्रतिदिन 15 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा जा रहा है और सुरक्षित तरीके से उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शशिभूषण महापात्र ने बताया कि यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा और कुत्तों से फैलने वाली घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लगातार वैक्सीनेशन से शहर में सुरक्षित माहौल बनेगा। अभियान जारी रहेगा ताकि अधिकतम संख्या में पशुओं का टीकाकरण हो सके। यह पहल न केवल स्थानीय निवासियों को रेबीज जैसे घातक खतरे से बचाएगी, बल्कि पशु कल्याण को भी बढ़ावा देगी। प्रशासन की यह सक्रिय पहल स्वस्थ और सुरक्षित किरंदुल के निर्माण की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here