
टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में अपने रोल के लिए जाने जाने वाले और बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके एक्टर जीशान खान मुंबई के यारी रोड, वर्सोवा में देर रात एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए, जिसके बाद उनके फैन्स चिंता में पड़ गए हैं. हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन वो इस घटना से काफी सदमे में हैं और उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है. जीशान खान का ये एक्सीडेंट मुंबई के वर्सोवा इलाके में रात करीब 8:30 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि जीशान की ब्लैक कार एक ग्रे कलर की गाड़ी से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार के एयरबैग भी खुल गए और कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया, जिससे उनकी लग्जरी कार बुरी तरह डैमेज हो गई.
जीशान का ऑफिशियल स्टेमेंट बाकी:- इस घटना के बाद एक्टर ने पास के पुलिस स्टेशन जाकर ऑफिशियल रिपोर्ट दर्ज करवाई. हादसे से जुड़ी और जानकारी का अभी इंतजार है. हालांकि, जीशान ने अभी तक इस हादसे के बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. अभी ये पता नहीं चल पाया है कि दूसरी गाड़ी का ड्राइवर कौन था और पुलिस ने कोई कार्रवाई की है या नहीं.
को स्टार के साथ रिलेशनशिप:- जीशान अपने ‘कुमकुम भाग्य’ को-स्टार रेहाना पंडित के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में थे. हालांकि, दो साल तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. कुछ साल पहले जीशान तब भी खबरों में आए थे जब वो बाथरोब पहनकर फ्लाइट में चढ़ गए थे और उनका एयरपोर्ट वीडियो वायरल हो गया था.



