Home आस्था सफला एकादशी के दिन करें इन 5 मंत्रों का जप, मिलेगा 100...

सफला एकादशी के दिन करें इन 5 मंत्रों का जप, मिलेगा 100 गुना पुण्य!

0

साल में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं. सभी एकादशी के व्रत का एक विशेष महत्व है. पौष मास के कृष्ण पक्ष में सफला एकादशी का व्रत पड़ता है. एकादशी की तिथि और व्रत जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित किया गया है. एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान का पूजन और व्रत किया जाता है.फला एकादशी के दिन पूजन और व्रत करने भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन किया गया पूजन और व्रत जीवन के सभी काम सफल बनाता है. जीवन में खुशहाली आती है. घर धन-धान्य से भरा रहता है. इस दिन पूजा के समय कुछ विशेष मंत्रों का जप भी किया जाता है. मान्यता है कि सफला एकादशी के दिन इन पांच मंत्रों का जप करने से पुण्य मिलता है.

सफला एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त:- पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा. ऐसे में पंचांग को देखते हुए इस साल 15 दिसंबर को सफला एकादशी का व्रत रहेगा.

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:- यह महामंत्र सभी बाधाओं को दूर करता है. इसका जप करने व्यक्ति का मन स्थिर रहता है. इस मंत्र को 108 बार जपना चाहिए.

विष्णु गायत्री मंत्र:- ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥इस मंत्र का जप करने से सकारात्मक उर्जा बढ़ती है.

लक्ष्मी-नारायण मंत्र:- “ॐ श्रीं लक्ष्मीनारायणाभ्यां नमः” इस मंत्र के जप से आर्थिक, पारिवारिक और मानसिक समृद्धि मिलती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here