Home छत्तीसगढ़ मानवाधिकार संरक्षण और लैंगिक अपराधों की रोकथाम पर मार्गदर्शन

मानवाधिकार संरक्षण और लैंगिक अपराधों की रोकथाम पर मार्गदर्शन

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :-ITS कालेज के नर्सिंग विभाग मे मानव अधिकार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम मे नर्सिंग एवं फार्मेसी के छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय यशवंत वासनीकर जी, अपर सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), गरियाबंद रहे, जिन्होंने मानवाधिकार संरक्षण और लैंगिक अपराधों की रोकथाम पर मार्गदर्शन दिया।

विशिष्ट अतिथि माननीय बी.आर. साहू, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, और माननीया कु. सीमा कंवर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ने मानवाधिकारों की संवैधानिक व्यवस्था तथा न्यायालयिक प्रक्रियाओं पर जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में निर्देशक बी.पी. वर्मा (डायरेक्टर) नर्सिंग प्राचार्या सुश्री कांति ध्रुव, फार्मेसी प्राचार्य राहुल राठौर, तथा सभी HODs और स्टाफ की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुश्री क्षमा साहू ने किया।

यह कार्यक्रम छात्रों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और न्यायिक प्रणाली को समझने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। समापन पर अतिथियों का सम्मान डिपार्टमेंट द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here