
नई दिल्ली : गोवा क्लब अग्निकांड मामले की जांच से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। जिनकी पहली तस्वीर भी सामने आई है।
हादसे के बाद दोनों भाई दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। इससे पहले एक्शन लेते हुए पुलिस ने गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया। दरअसल, गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल थे।
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। नए आदेश के अनुसार, यह रोक पूरे उत्तर गोवा में सभी नाइट क्लब, बार और रेस्टोरेंट, होटल गेस्टहाउस, रिसॉर्ट, बीच शैक, टेम्पररी स्ट्रक्चर जैसी जगहों पर लागू होगी।



