Home छत्तीसगढ़ मार्कफेड एमडी मैदान में उतरे, खरीदी व्यवस्था की नब्ज टटोली—किसानों को मिली...

मार्कफेड एमडी मैदान में उतरे, खरीदी व्यवस्था की नब्ज टटोली—किसानों को मिली बड़ी राहत

0

बिलासपुर : प्रबंध संचालक, मार्कफेड जितेन्द्र शुक्ला ने जिले के धान खरीदी केंद्र छतोना और धान संग्रहण केंद्र बिल्हा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उनके पहुंचते ही खरीदी केंद्रों में कर्मचारियों और किसानों में उत्साह नजर आया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र छतोना में किसान फेकू लाल ने बताया कि उन्होंने आज 113 क्विंटल धान की बिक्री की है। किसान ने कहा कि केंद्र में धान बेचने की प्रक्रिया सहज और बिना किसी परेशानी के पूरी हुई। इस दौरान एमडी शुक्ला ने उनसे उपज, कीमत और खरीदी व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिलर्स द्वारा धान उठाव में किसी भी तरह की देरी न हो, इसके लिए गति बढ़ाई जाए।

साथ ही धान संग्रहण केंद्र बिल्हा की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए उन्होंने सभी चारों संग्रहण केन्द्रों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए डीएमओ को निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here