Home आस्था सफला एकादशी कब मनाई जाएगी? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त...

सफला एकादशी कब मनाई जाएगी? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

0

हिंदू धर्म में हर महीने आने वाली एकादशी तिथियों का विशेष महत्व होता है। इन्हें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम दिन माना गया है। इन्हीं में से एक सफला एकादशी को बहुत पुण्यदायिनी मानी जाती है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से जीवन में सफलता, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल यह एकादशी खास दुर्लभ योग में पड़ रही है, जो इसके महत्व को और बढ़ा देता है

सफला एकादशी कब मनाई जाएगी:- पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। इस साल एकादशी तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर 2025 को शाम 6:50 बजे होगी और इसका समापन 15 दिसंबर 2025 को रात 9:21 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार यह व्रत 15 दिसंबर, सोमवार को रखा जाएगा।

सफला एकादशी का धार्मिक महत्व:- शास्त्रों में कहा गया है कि सफला एकादशी व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस दिन किया गया व्रत पांच हजार वर्षों तक किए गए तप के समान फल प्रदान करता है। भगवान विष्णु की कृपा से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

सफला एकादशी का महत्व और लाभ:- कहते हैं कि सफला एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी कार्य सफल होने लगते हैं। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस व्रत को श्रद्धा से करता है, उसे जीवन में हर क्षेत्र में उन्नति और शुभ फल मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here