
नई दिल्ली : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 11 दिसंबर को खेला जाना है। ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच को 101 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे टी20 मैच को जीतने पर होगी। ऐसे में जानते हैं फैंस कहां और कैसे दूसरा टी20 मैच देख सकते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa Live Streaming, 2nd T20I) के बीच दूसरा टी20i मैच 11 दिसंबर को खेला जाना है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20i मैच 11 दिसंबर यानी गुरुवार को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका का दूसरा टी20i मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20i मैच रात 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
किस टीवी चैनल पर भारत बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे टी20I मैच का प्रसारण होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20i मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
कहां देख सकते हैं भारत बनाम साउथ अफ्रीका के दूसरे टी20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो हॉटस्टार ऐप (Where to watch ind vs sa 2nd t20i match online) पर देख सकते हैं।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।



