Home छत्तीसगढ़ लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान,‘गुड टच-बैड टच’...

लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान,‘गुड टच-बैड टच’ एवं महिला अधिकारों पर प्रभावी कार्यक्रम

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी :  जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य कुमार शर्मा और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आर.के. खाती के मार्गदर्शन में आज नगरपालिका क्षेत्र नागपुर के पंचायत भवन में लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत व्यापक जन शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला एमसीबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में टीम ने बच्चों और महिलाओं को गुड टच-बैड टच, मानव अधिकार, माहवारी प्रबंधन, शी बॉक्स पोर्टल एवं लिंग आधारित हिंसा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वस्थ संवाद और सतर्कता जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं के कानूनी अधिकार, सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाएँ, घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम, पास्को एक्ट, तथा साइबर अपराध से बचाव संबंधी आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह को आपातकालीन एवं निःशुल्क सहायता हेतु उपलब्ध टोल फ्री नंबर 1098 (चाइल्डलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और सायबर क्राइम हेल्प नंबर 1930 की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सुरक्षा, समानता और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना तथा महिलाओं और बच्चों को अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायताओं के प्रति जागरूक बनाना रहा। अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में जिलेभर में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ जन जागरूकता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here