Home छत्तीसगढ़ सराफा कारोबारी से 29 लाख की उठाईगिरी, जांच में जुटी पुलिस…

सराफा कारोबारी से 29 लाख की उठाईगिरी, जांच में जुटी पुलिस…

0

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक सराफा व्यापारी के साथ 29 लाख रुपए की उठाई गिरी हो गई. व्यापारी जगदलपुर से मनीष ट्रैवल्स की बस में बैठकर रायपुर जा रहा था. इसी दौरान बदमाश कैश से भरा थैला उठाकर भाग निकले.

जानकारी के अनुसार, व्यापारी का नाम मोती लाल जैन है और वह जगदलपुर का रहने वाला है. वह आज (रविवार) सुबह थैले में कैश लेकर रायपुर आ रहा था. इसी दौरान कांकेर थाना क्षेत्र स्थित माकड़ी ढाबे के पास उसने बस में थैला रखा और बाथरूम चला गया. इसी दौरान मौका पाकर चोर ने थैला पार कर लिया.

फिलहाल घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here