Home छत्तीसगढ़ देर रात युवक की चीखों से मचा हड़कंप, नजारा देखने वाले भी...

देर रात युवक की चीखों से मचा हड़कंप, नजारा देखने वाले भी रह गए हैरान

0

भिलाई: छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भिलाई में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात हुई है। इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घायल युवक को उसके परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के सतनाम नगर का है। यहां अज्ञात युवकों ने एक युवक पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस वारदात मर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक के परिजनों को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, घायल युवक के परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत छावनी थाना में की है। चाकूबाजी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है की वो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here