Home छत्तीसगढ़ कौशिक के सवाल पर घिरीं मंत्री राजवाड़े: धरमलाल ने उठाया सेनेटरी नैपकिन...

कौशिक के सवाल पर घिरीं मंत्री राजवाड़े: धरमलाल ने उठाया सेनेटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन के ठेके का मुद्दा

0

रायपुर : छत्तीसगढ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही चल रही है। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक ने सेनेटरी नैपकिन, वेंडिंग और इंसीनेटर मशीन के मुद्दे को उठाते हुए प्रश्न पूछा। जिस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिरती हुईं नजर आई, उनके अपूर्ण जवाब से विधायक ने असंतुष्टि जताते हुए दूसरे दिन भी चर्चा की मांग की।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट दिखे विधायक
कौशिक ने पूछा – 2020 से 2023 तक मशीनों के लिए निविदा कब- कब निकली। समय पर काम न पूरा होने पर कार्रवाई और भुगतान को लेकर जानकारी मांगी। शुचिता योजना का भी विधायक धरमलाल कौशिक ने जिक्र किया। विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब दिया। लेकिन दिए गए उत्तर से विधायक बीजेपी ने अपूर्ण बताया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है।

चंद्राकर ने विपक्ष से पूछा- दिल्ली गए थे या हैदराबाद
कार्यवाही के दौरान अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से पूछा दिल्ली गए थे या हैदराबाद, राहुल गांधी को फुटबॉल खेलते देखा या नहीं। इस पर महंत ने कहा- कल तो आप हमारी जगह थे। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा- मैं कल भी अपनी ही जगह था। भूपेश बघेल ने अजय चंद्राकर से पूछा- आप क्या खेल रहे थे।

पूर्व गृह मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यवाही शुरू होने के दौरान स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन की सूचना दी। जिसके बाद स्पीकर, सीएम, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्य मंत्री ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिवंगत के सम्मान में सदन की कार्रवाई 10 मिनट स्थगित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here