
प्रदूषण को लेकर दिल्ली की हालत खराब है. इस बीच दिल्ली सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं. दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि जिन वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें गुरुवार (18 दिसंबर) से पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. यानी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट(PUCC) जरूरी होगा. सरकार की तरफ से कहा गया है कि BS-6 से कोई भी कम वाहन आता है (दिल्ली से बाहर की गाड़ी) तो गुरुवार से वो वाहन सील किया जाएगा, चाहे प्राइवेट हो. दिल्ली के अंदर कोई भी ट्रक कंस्ट्रक्शन का सामान लाया तो वो ट्रक सील किया जाएगा.
कूड़े के पहाड़ कम किए गए:- मनजिंदर सिंह ने कहा कि हमने लगातार काम किए हैं और प्रदूषण को कंट्रोल कर रहे हैं. पिछले साल के मुकाबले प्रदूषण कम है. आप बताएं कि कितने दिन दिसम्बर के साफ थे. उन्होंने कहा आज सख्त कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कूड़े के पहाड़ को 15m कम करने में सफल रही है. इसके साथ ही़202 एकड़ में से 45 एकड़ को साफ कर चुके हैं.
राहुल-प्रियंका ने काम नहीं किया:- मनजिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर जो इंडस्ट्रियल एरिया में नॉन कम्फर्ट है उनको हम अपने दायरे में ले आये. डीपीसीसी नें 2 हज़ार से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं. ये 9 करोड़ से अधिक के नोटिस हैं. बायोगैस को भी कम करने के लिए अब तक 10 हज़ार हीटर दिए हैं. डीजल जनरेटर पर कार्यवाही की गई है. अब तक 3200 जनरेटर पर कार्यवाही की गई है. दिल्ली के अंदर औसतन AQI कम किया. पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पिछले साल तक कुछ नहीं किया.
साइंटिस्ट की टीम बनाई गई:- मनजिंदर सिंह ने कहा कि पिछले साल के तुलना में नवम्बर में 20 पॉइंट AQI कम किया.5300 में से 3427 EV बस ले आये हैं. इसके साथ उन्होंने कहा कि PUCC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 7 लाख से अधिक चालान कटेगा. साइंटिस्ट की टीम बनाई है जिन्होंने 12 तारीख को अपनी पहली मीटिंग कर ली है. जिसके पास PUCC सर्टिफिकेट नहीं है उनको परसो से पेट्रोल नहीं मिलेगा. दिल्ली के अंदर कोई भी ट्रक कंस्ट्रक्शन का सामान लाया तो वो ट्रक सील किया जाएगा. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने भी आज प्रदर्शन किया है. आप कार्यकर्ता सचिवालय के सड़कों पर उतरे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम यहां थाली बजाकर दिल्ली सरकार को जगाने आए हैं.



