Home छत्तीसगढ़ अवैध धान भंडारण को लेकर प्रशासनिक टीम की दबिश डेढ़ सौ बोरी...

अवैध धान भंडारण को लेकर प्रशासनिक टीम की दबिश डेढ़ सौ बोरी धान जप्त

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के हिदायत पर अवैध धान भंडारण और परिवहन को लेकर प्रशासनिक टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सरगुजा कलेक्टर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वंश सिंह नेताम के मार्गदर्शन में गठित प्रशासनिक टीम के द्वारा जांच के दौरान घर में अवैध भंडारित कर रखा गया करीब डेढ़ सौ बोरी ( 60 क्विंटल) अवैध धान जप्त करते हुए मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

मुखबिर की सूचना मिलने उपरांत प्रशासनिक टीम के नायब तहसीलदार उमेश तिवारी के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह के द्वारा 16 अक्टूबर दिन मंगलवार की सुबह ग्राम कुन्नी निवासी गणेश यादव के घर में दबिश देते हुए डेढ़ सौ बोरी वजन 60 किवविन्टल किमती 143340धान जप्त किया गया है।

खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह ने कहा कि अवैध धान भंडारण और परिवहन को लेकर टीम की निगरानी आगे भी जारी रहेगी। धान खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले विचौलियो पर वैधानिक नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here