Home छत्तीसगढ़ किरंदुल के डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड में सीसी रोड निर्माण के लिए...

किरंदुल के डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन, स्थानीय नागरिकों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

0

एस एच अज़हर अमन पथ किरंदुल (दंतेवाड़ा) :  किरंदुल नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 06 (डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड) में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। यह कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह और वार्ड पार्षद गोपीनाथ हरिजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, अन्य पार्षदगण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

बताया जाता है कि वार्ड की सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। अब नवीन सीसी रोड का निर्माण वार्ड पार्षद के घर के पास स्थित पुलिया से मोहल्ले के अंतिम छोर तक किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि “नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और यह कार्य उसी कड़ी का हिस्सा है।”

वार्ड पार्षद गोपीनाथ हरिजन ने भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में अध्यक्ष महोदया की अनुशंसा से वार्ड में अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “जनहित ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य पर खुशी जाहिर की और पालिका अध्यक्ष तथा पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here