Home देश प्रदूषण से दिल्ली को कब मिलेगी राहत, क्या है आगे का प्लान?...

प्रदूषण से दिल्ली को कब मिलेगी राहत, क्या है आगे का प्लान? रेखा सरकार के जवाब….

0

17 दिसम्बर 2025:- दिल्ली में एक ओर लोग प्रदूषण से परेशान हैं तो दूसरी ओर इसे लेकर सियासी घमासान भी मचा है. इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के अंदर जो पिछले आंकड़े हैं उनको देखें तो आने वाले दिन बहुत अच्छे होने वाले नहीं हैं. आने वाला एक सप्ताह बहुत अच्छा नहीं रहेगा. हम लगातार काम कर रहे हैं. कल हमने कुछ फैसले लिए थे. आज और फैसले लिए हैं. ये आज की बीमारी नहीं है. ये पुरानी सरकारों की दी हुई बीमारी है, जिसपर हम काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में चार वजहों से प्रदूषण होता है, जो हैं-

1. वाहनों से प्रदूषण

2. डस्ट से प्रदूषण

3. सॉलिड वेस्ट से होने वाला प्रदूषण

4. इंडस्ट्रियल प्रदूषण

हम कारपूलिंग ऐप भी बनाने जा रहे:- सिरसा ने कहा, हमने 62 हॉट स्पॉट निकाले हैं, जिन पर काम कर रहे हैं. जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार में 13 ही थे. आज हम गूगल मैप और मैप इंडिया के साथ बैठक कर उनका भी सहयोग प्रदूषण को कम करने के लिए लेंगे. कारपूलिंग ऐप भी हम बनाने जा रहे हैं, जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके. पिछली सरकार ने हमें टूटी सड़के दीं, जिन्हें हम ठीक कर रहे हैं. हम एक टीम गठित कर रहे हैं जो सड़कों पर हुए गड्ढों की जानकारी देगी, जिन्हें 72 घंटे में भरा जाएगा.

सिरसा की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

    • अगले कुछ दिनों में भी हालात बेहतर नहीं
    • ⁠अगले एक हफ्ते गंभीर प्रदूषण रहेगा
    • ⁠27 साल की बीमारी 11 महीने में ठीक नहीं होगी
    • ⁠सॉलिड वेस्ट को हम 90% प्रोसेस कर रहे हैं
    • वाहनों से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ कदम उठाए गए
    • ⁠PUC सर्टिफिकेट के बिना ईंधन नहीं मिलेगा
    • ⁠दिल्ली के अंदर इंटीग्रेटेड सिस्टम ला रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here