
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : भाजपा मण्डल कुन्नी क्षेत्र के ग्राम कटिंदा बूथ में 17 दिसबर 2025 दिन बुधवार को दोपहर 1 बजे गांव के दुर्गा पंडाल में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष रवि महंत के अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, भईया लाल साहू, महामंत्री विक्रम सिंह, अमित बारी, कपील राजवाड़े, अजय सोनी, आदित्य प्रजापति, अरकेश यादव , विकास सिंह, संजय गुप्ता, कृष्णा राठिया, अयोध्या यादव, प्रवीण यादव अभय वर्मा, सुभाष राठिया, डी एन यादव, जमुना प्रसाद, सुरेश सिंह, पारस राजवाड़े, गोविन्द यादव, राजा यादव एवं समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। मण्डल अध्यक्ष रवि महंत ने मण्डल में निवासरत BLA 2 , बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक जिला एवं मण्डल के सभी पदाधिकारी गण, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेतागण सभी कार्यकर्ता बन्धुओं को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आवाहन किया।



