Home देश नहीं मिली एंबुलेंस,हॉस्पिटल की लापरवाही मजबूर परिजनों ने थैले में रखा 4...

नहीं मिली एंबुलेंस,हॉस्पिटल की लापरवाही मजबूर परिजनों ने थैले में रखा 4 साल के मासूम का शव..

0

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के अंतर्गत चाईबासा से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने राज्य के स्वास्थ्य सिस्टम की पोल खोल कर रख दी. दरअसल, एंबुलेंस के अभाव में 4 वर्षीय मृत नाबालिग बेटे के शव को पिता थैली में डालकर घर तक ले गया. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के लेकर सरकार के दावों की पोलकर रख दी है. जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के नवामुंडी प्रखंड के बाद बालजोड़ी गांव के रहने वाले डिंबा चितोंबा नामक व्यक्ति अपने लगभग 4 वर्षीय बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई. वहीं शव को घर लाने के लिए पिता ने एंबुलेंस के लिए काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने पर बेबस पिता बेटे के शव को थैले में लेकर घर पहुंचा.

चंपई सोरेन ने कसा तंज:- स्वास्थ्य सिस्टम की पोल खोलने वाली शर्मनाक घटना प्रकाश में आते ही सियासत शुरू हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्य बनने के 25 वर्षों बाद भी इस से ज्यादा अमानवीय एवं अफसोसजनक क्या हो सकता है? एक गरीब पिता को एम्बुलेंस नहीं मिल पाई, जिसकी वजह से उसे अपने नन्हें से बच्चे का शव इस प्रकार ले जाना पड़ा.

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश:- इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी सोशल मीडिया पर ही कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने लिखा कि चाईबासा से जुड़ी एक घटना है, जिसमें एक परिवार के बच्चों को झोले में ले जाने का दृश्य दिखाया गया. यह मामला मेरे संज्ञान में आते ही मैंने तत्काल संज्ञान लिया है. संबंधित प्राधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सिविल सर्जन से इस मामले पर विस्तृत और तथ्यात्मक जवाब तलब किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here