Home स्वास्थ्य फेफड़ों के लिए कितनी खतरनाक हुई दिल्ली की हवा, जाने एक्सपर्ट्स से…

फेफड़ों के लिए कितनी खतरनाक हुई दिल्ली की हवा, जाने एक्सपर्ट्स से…

0

दिल्ली में रिकॉर्ड प्रदूषण का कहर बदस्तूर जारी है. आज भी एयर क्वॉलिटी इंडेक्स यानी AQI 400 के पास बना रहा. यानी बहुत ज्यादा गंभीर स्थिति रही. ये ऐसी स्थिति है जिसमें सांस लेना मुश्किल हो जाता है, खांसी होती है, फेफड़ों से जुड़ी बिमारियां होने का खतरा होता है लेकिन सरकार का कहना है कि उनके पास ऐसे ठोस आंकड़े नहीं हैं जिससे ये स्थापित हो पाए कि AQI के उच्च स्तर और फेफड़ों की बीमारियों के बीच कोई सीधा संबंध है. वैसे सरकार के दावों से अलग मेडिकल जर्नल ऑफ एडवांस्ड रिसर्च इंडिया की रिपोर्ट कहती है कि खराब हवा के कारण फेफड़ों के काम करने की क्षमता घट रही है. इतना ही नहीं 2019 की द लैंसेट और ICMR की रिपोर्ट “द इंडिया स्टेट-लेवल डिजीज बर्डन इनिशिएटिव” में कहा गया है कि 2019 में भारत में होने वाली कुल मौत में लगभग 18% वायु प्रदूषण की वजह से हुईं. यानी लगभग 16.70 लाख लोगों की मौत में वायू प्रदूषण भी एक वजह थी. जबकि स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर रिपोर्ट 2024 की रिपोर्ट इससे भी आगे है जिसमें दावा किया गया है कि वायु प्रदूषण के कारण भारत में हर वर्ष 21 लाख लोगों की मौत हो रही है.

उम्र पर प्रदूषण का असर:- इतना ही नहीं प्रदूषण के कारण औसत भारतीय की उम्र लगभग 1.70 वर्ष कम हो रही है. यानी सरकार के पास भले ही ठोस आंकड़े ना हो लेकिन सरकारी एजेंसी ICMR के आंकड़े सरकार के देखनी चाहिए. शिकागो यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट तो और डराने वाली है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि वायु प्रदूषण एक औसत भारतीय की उम्र को 3.5 वर्ष कम कर रहा है. दिल्ली-NCR में रहने वालों की उम्र में 7.8 से 10 वर्ष कम हो रही है. यही नहीं प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के कारण भारत को अपनी जीडीपी का लगभग 1.36% का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. उधर, पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ये कह रहे हैं कि प्रदूषण और फेफड़ों की बीमारी पर उनके पास ठोस आंकड़ा नहीं हैं. इसके उलट इस संसद सत्र में 3 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया था कि 2022 से 2024 के बीच दिल्ली के छह बड़े सरकारी अस्पतालों में सांस से जुड़ी समस्याओं के 2,04,758 मामले सामने आए.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here