Home देश 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड से कांपेगा उत्तर प्रदेश,कोल्ड वेव और...

24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड से कांपेगा उत्तर प्रदेश,कोल्ड वेव और घने कोहरे का रेड अलर्ट…

0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया और चेतावनी दी गयी कि अगले दो दिनों तक प्रतिकूल मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है.

उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी:- लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जिलों में विजिबिलिटी में भारी गिरावट आई. आगरा एयरपोर्ट, प्रयागराज, कानपुर (एयरपोर्ट), बरेली, झांसी और कई अन्य स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा. जबकि विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह गयी. आईएमडी ने बताया कि कई जिलों में, विशेष रूप से पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बना हुआ है.

24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की स्थिति बने रहने की संभावना:- मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 दिसंबर तक कई जिलों में देर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है जबकि कुछ इलाकों में 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रह सकती है.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान:- आईएमडी ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़ और मथुरा सहित कई जिलों में घने कोहरे का अनुमान है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here