Home लाइफ Lipstick लगाने से पहले यह 1 चीज लगा लें, सर्दियों में नहीं...

Lipstick लगाने से पहले यह 1 चीज लगा लें, सर्दियों में नहीं फटेंगे होंठ

0

र्दियों में होंठों का फटना सबसे बड़ी समस्या है। ड्राई और फटे होंठों पर फेवरेटलिपस्टिक भी फीकी, पैची और असमान नजर आने लगती हैं। अक्सर दिन भर लिप बाम लगाने के बावजूद भी होठों में नमी वापस नहीं आती है।

जिसके बाद ज्यादातर लोग चिंतित हो जाते हैं कि इस समस्या का क्या करें। अब आपको चिंता नहीं करनी है। क्योंकि इसका समाधान आपके घर के किचन गार्डन में ही मौजूद है। अब आप एक आसान, नेचुरल और असरदार तरीके से होंठों को तुरंत सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बना सकते हैं। ऐसा करने से आपके होंठ फटेंगे भी नहीं। अब आप लिपस्टिक लगाने से पहले बस इस टिप्स को जरुरफॉलो करें।

लिपस्टिक लगाने से पहले लगाएं एलोवेरा जेल

अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक घंटों तक बेदाग बनी रहे और आपके होंठों की कोमलता भी बरकरार रहे, तो एक छोटा सा बदलाव बड़ा असर दिखा सकता है। लिपस्टिक लगाने से ठीक पहले अपने होंठों पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा के प्राकृतिक गुण न केवल होंठों को गहराई से हाइड्रेट करते हैं, बल्कि उन्हें फटने से भी बचाते हैं। यह एक बेहतरीन ‘लिप प्राइमर’ की तरह काम करता है, जिससे लिपस्टिक एक समान फैलती है और लंबे समय तक टिकी रहती है।

आप चाहे तो नाइटस्किनकेयररूटीन में इसका इस्तेमाल करना होंठों को फटने से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। यदि आपके होंठ दर्द कर रहे हैं या फटे हुए हैं, तो एलोवेरा जेल किसी जादू से काम नहीं है। बता दें कि, यह डैमेजस्किनटिश्यु को रिपेयर करता है। रात को सोने से पहले शुद्ध एलोवेरा जेल की थोड़ी मात्रा जरुर लगाएं।

एलोवेरा होंठों के लिए फायदेमंद क्यों है?

– एलोवेरा त्वचा की नमी को बनाए रखता है। इसमें विटामिनA, E, और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो होंठों को स्मूथ और हेल्दी बनाते हैं।

– यह ड्राईनेस से आराम पहुंचाता है, क्योंकि इसमें म्यूकोपॉलीसेकेराइड्स होते हैं, जो नमी को त्वचा से बांधते हैं, जिससे ड्राई होंठ को तुरत नमी और पोषण प्रदान होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here