Home छत्तीसगढ़ सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान को लेकर विकासखंड स्तरीय सुशासन...

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान को लेकर विकासखंड स्तरीय सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : कलेक्टर सरगुजा के जारी निर्देश पर लखनपुर जनपद कार्यालय में 24 दिसंबर दिन बुधवार की सुबह 11 बजे से सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत खंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के बतौर अतिथि जनपद अध्यक्ष शशि कला विक्रम सिंह, विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य मोनिका सिंह पैकरा, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, यतेंद्र पांडेय, राजेंद्र जायसवाल, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, रहे । शिविर में ब्लाक स्तर के विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम अतिथियों के ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष धूप दीप प्रज्जवलन कर पुष्प अर्पित करते हुए शिविर का शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।

इस दौरान अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा –समाधान शिविर के तर्ज पर यह सुशासन सप्ताह शिविर आयोजित है। अभियान के जरिए से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को गांव में बसारत करने वाले लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई साथ ही शिविर का मकसद लोगों के मांग शिकायतो का मौके पर त्वरित निराकण किया जाना है बताया। विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग से मिलने वाली शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।

अतिथियों ने प्रशासन गांव की ओर अभियान के महत्ता के बारे में तफ़सील से जानकारी देते हुए उपस्थित जनसमुदाय को सरकार के योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। इस शिविर में मांग शिकायत के प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।
शिविर में खाद्य विभाग को 07 पंचायत ग्रामीण विकास विभाग 14, विद्युत विभाग 02, प्रधानमंत्री सड़क योजना मांग 04, राजस्व विभाग 02, शिक्षा विभाग 01 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 02 वन विभाग 01, आवेदन प्राप्त हुए। इस तरह से शिविर स्थल पर मांग के 35 एवं शिकायत के 01 आवेदनो का निराकरण किया गया। सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर शिविर में कृषि विभाग के द्वारा 05 हितग्राहियों को सरसों बीज एवं मत्स्य विभाग द्वारा एक एक हितग्राही को आइस बॉक्स जाल, चार हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण कर पंचायत ग्रामीण विकास विभाग से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से 6 लखपति दीदियों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। आयोजित शिविर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वंश सिंह नेताम मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर स्वेच्छा सिंह, नायब तहसीलदार उमेश तिवारी, मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता सहित तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here