
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : स्थानीय नीजी इंग्लिश मीडियम शैक्षणिक संस्थान गुरू कुल में 20 दिसंबर 2025 को आयोजित सात दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। खेल समापन सत्र में जंप उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, कृष्ण कुमार गुप्ता,देव विष्णु प्रसाद गुप्ता प्रदीप गुप्ता, देवराज सिंह अतिथि के -रूप में मचासीन रहे। आयोजन में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, सहयोग और खेल भावना को प्रभावी रूप से उजागर करने प्रयास किया गया।
खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, ऊची कूद , भाला फेंक, गोला फेंक, विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के अलावा शतरंज एवं कैरम जैसे इनडोर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट स्पोर्ट्समैनशिप का परिचय देते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किये।
समापन समारोह में माननीय अतिथियों की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान की गई। चैंपियन ग्रुप की औपचारिक घोषणा भी किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत अंतिम परेड ने समारोह को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। विद्यालय के निदेशक ने वार्षिक खेल दिवस 2025 के समापन की घोषणा के पश्चात, अभिभावकों, अतिथियों, शिक्षकों एवं स्टाफ की उपस्थिति में खेल ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा गया।
इस सफल आयोजन में अभिभावकों, अतिथियों, शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार सभी का आभार व्यक्त करते हुये भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए निरंतर सबका सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद मिलने की अपेक्षा किया ।



