Home छत्तीसगढ़ बड़े भाई के साथ मिलकर कोंडागांव में किया था मर्डर, दोनों भाई...

बड़े भाई के साथ मिलकर कोंडागांव में किया था मर्डर, दोनों भाई गिरफ्तार

0

कोंडागांव :  विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनाभर्री के जंगल में मिली सरकटी लाश के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी रामू नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को चनाभर्री के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर विश्रामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची थी. जांच के दौरान शव की पहचान लछिन्दर पांडे, निवासी ग्राम बाड़ागांव के रूप में हुई. मृतक की सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी. जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के चलते लछिन्दर पांडे की हत्या की गई. मामले में विश्रामपुरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 दिसंबर 2025 को मुख्य आरोपी श्यामलाल नेताम को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका छोटा भाई रामू नेताम घटना के बाद से फरार था.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार पतासाजी करते हुए पुलिस ने 24 दिसंबर 2025 को धमतरी जिले के खैरभर्री गांव से फरार आरोपी रामू नेताम पिता गंगाराम नेताम (उम्र 24 वर्ष), निवासी कुररूभाट, थाना विश्रामपुरी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here